पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूबे के छोटे उद्यमियों पर ध्यान दें बैंक : विजेंद्र

सूबे के छोटे उद्यमियों पर ध्यान दें बैंक : विजेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सिडबी की रिपोर्ट ‘बिजनेस कॉरस्पोडेंट मॉडल आॅफ बिहार’ जारी

भास्करन्यूज|पटना

सिडबीकी रिपोर्ट ‘बिजनेस कॉरस्पोडेंट मॉडल आॅफ बिहार’ को जारी करते हुए वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य में बड़े उद्यमियों की संभावना कम है। ऐसे में बैंकों को छोटे उद्यमियों पर ध्यान देना चाहिए, इनमें काफी संभावनाएं हैं। इन्हें प्रमोट करने में बैंकों की बड़ी भूमिका है।

राज्य में कृषि आधारित इंडस्ट्री को वित्त उपलब्ध कराना चाहिए। बिजनेस कॉरस्पोडेेंट को सही प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। आरबीआई के कार्यपालक निदेशक दीपाली पंत जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया कि जहां बैंक की शाखाएं नहीं वहां बिजनेस कॉरस्पोडेंट के जरिए बैंक से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। प्रथम फेज में देश के 74,414 गांव, जिसकी आबादी 2000 है वहां बिजनेस कॉरस्पोडेंट की नियुक्ति की जाएगी। डीएफआईडी के डेविट इलियट ने बताया कि संस्थान देश के चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओड़िशा में 30 मिलियन पाउंड की राशि से फाइनेंशियल इन्क्लूजन कार्यक्रम चल रहा है। सिडबी के उपप्रबंधक निदेशक नवीन कुमार मैनी ने बताया कि बैंक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए पूरा सहयोग देगा। इस अवसर पर वित्त विभाग के प्रधान सचिव रामेश्वर सिंह भी उपस्थित थे।