निर्माण कार्य तेज करेगी गृह वाटिका
पटना| गृहवाटिका होम्स प्रालि ने बुधवार को विश्वकर्मा पूजा मनाई। कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर अभिनेता रवि किशन एवं कंपनी के सीएमडी अजीत झा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। कंपनी ने बताया कि वह जी प्लस थ्री का निर्माण करेगी। अक्टूबर माह से ग्रीन वाटिका, वीआईजी रेसिडेंसी, पुष्प वाटिका, काॅरपोरेट इन्क्लेव का निर्माण तीव्र गति से किया जाएगा। फ्लैट्स की कीमत 7.99 लाख से 99.99 लाख के बीच रहेगी।