गोदरेज के नए फ्रिज बाजार में
पटना | गोदरेजअप्लायंसेज ने अति आधुनिक तकनीक से लैस नए रेंज के रेफ्रिजरेटर लांच किए हैं। गुरुवार को राजधानी के होटल चाणक्य में कंपनी के एवीपी और रिजनल बिजनेस हेड मयंक कुमार गुप्ता ने फ्रिज की खूबियों को बताया। तीन आकर्षक रंगों में 192, 212 तथा 241 लीटर के तीन अलग-अलग साइजों में उपलब्ध रेफ्रिजरेटर की कीमतें 19,350 से 21,350 रुपए के बीच हैं। रेफ्रिजरेटर के कंप्रेशर और बॉडी रस्टिंग पर 10 वर्ष की वारंटी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बिजली नहीं रहने की स्थिति में भी अगर दरवाजे बार-बार खुलें तो 24 घंटे तक फ्रिज ठंडी रहती हैं। सब्जियों के लिए डोर में ही खास डिजाइन्ड स्पेश दिया गया है। डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर की तकनीकी खूबियों और सुविधाओं को एक में समेटते हुए इस खास ‘हाइब्रिड’ रेफ्रिजरेटर को डिजाइन किया गया है।