पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना चांदी दोनों सस्ते

सोना-चांदी दोनों सस्ते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर में लक्मे के एक कार्यक्रम में ब्राइडल कलेक्शन पेश करतीं मॉडल।

पटना/नई दिल्ली| पटनासर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने चांदी दाेनों में गिरावट रही। सोना बिठूर की कीमत 400 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर कर 27,250 रुपए रही, वहीं जेवराती सोना (22 कैरेट) 27,100 प्रति 10 ग्राम रहा।

दूसरी ओर, चांदी में 600 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट रही और यह 40,800 रुपए प्रतिकिलो बोला गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 495 रुपए टूट गईं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक में ब्याज दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं करने के संकेत से डाॅलर के मजबूत होकर करीब चार वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु साढ़े आठ महीने के न्यूनतम स्तर पर गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी भी 0.16 प्रतिशत टूट कर 18.5 डाॅलर प्रति औंस पर गई।