पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन समझौते पर हुई बैठक

वेतन समझौते पर हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | यूनाईटेडफोरम ऑफ बैंक यूनियंस(यूएफबीयू) के प्रतिनिधियों एवं इंडियन बैंक एसोसिएशन(आईबीए) के बीच बुधवार को बैठक हुई। इसमें बैंककर्मियों के 10वें वेतन समझौते पर वार्ता हुई। यूएफबीयू के नेताओं ने बताया कि यूनियन 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग पर पुनर्विचार कर सकता है, किंतु आईबीए भी सम्मानजनक वेतन वृद्धि का प्रस्ताव लाए। बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन(बीपीबीईए) के संगठन मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन अन्य मुद्दों पर भी गंभीर है। आईबीए की ओर से बताया गया है कि इस मुद्दे पर यूएफबीयू को एक सप्ताह में सूचित किया जाएगा।