पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन जन की भाषा है हिंदी

जन-जन की भाषा है हिंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन-जन की भाषा है हिंदी

डीबी स्टार > पटनासिटी

राजेंद्रस्मारकचिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में गुरुवार को हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एनएन कॉलेज की प्राध्यापिका डा पूर्णिमा शेखर सिंह ने कहा कि हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो अपवाद विहीन है। देश में 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी को पढ़ते हैं। हिंदी ने कंप्यूटर के साथ-साथ नेट पर हिंदी की धाक जमा ली है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डा खगेंद्र ठाकुर ने कहा कि आजादी के समय से हिंदी का वाहन के रूप में प्रयोग हुआ है। दुनिया में किसी भी भाषा की तुलना में हिंदी ने अधिक तरक्की की है। जनतंत्र को बचाए रखने के लिए इसे जनभाषा बनना होगा। संगोष्ठी की अध्यक्षता निदेशक डा प्रदीप दास ने की। इससे पूर्व आगत अतिथियों ने देशर| डॉ. राजेद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग पर बल दिए जाने के लिए वैज्ञानिकों ने विचार रखे। इनमें डा. दिवाकर सिंह दिनेश, डा. सीएल लाल, डा. संजीव विमल, डा कृष्णा पांडेय, डा विद्याचंद्र रविदास, डा प्रभात कुमार सिन्हा शामिल हैं। स्वागत संजय लाल मराण्डी, धन्यवाद उपनिदेशक नीना वर्मा ने किया, जबकि संचालन संजय कुमार चतुर्वेदी ने।

आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में हिन्दी दिवस कार्यक्रम में हुआ विमोचन।

देश की भाषा है हिन्दी

डीबी स्टार > पटना

देशकीराजभाषा हिन्दी है और अन्य भाषाएं राजकीय हैं। अंग्रेजी संपर्क भाषा है। परंतु हिन्दी सिर्फ हिन्दी भाषियों की नहीं है। हिन्दी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखें तो पाएंगे कि हिन्दी के कई विद्वान दक्षिण भारतीय रहे हैं। अमीर खुसरो और औलिया जैसे शख्स ईरान से पैदल चलकर हिंदुस्तान आए और उन्होंने भाषा का नामकरण हिन्दी के रूप में किया। उक्त बातें भागलपुर विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रो. (डॉ.) शशिशेखर तिवारी ने बतौर मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में हिन्दी दिवस कार्यक्रम के दौरान कही।

समारोह की अध्यक्षता आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बिहार एवं झारखण्ड जैसे हिन्दी प्रदेश में बैंकिंग के विस्तार के लिए संवाद और कारोबार की भाषा हिन्दी ही होनी चाहिए। इस अवसर पर बिहार एवं झारखण्ड के बैंकिंग लोकपाल पेट्रिक बारला, महाप्रबंधक स्वरूप स