देव एंड दिवा सीजन-V ग्रैंड फिनाले आज
पटना | देवएंड दिवा सीजन-V, 2014 का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में होगा। ऑडिशन में चयनित युवक एवं युवतियां ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर मनमीत सिंह अलबेला ने बताया कि ग्रांड फिनाले में मुख्य अतिथि महिमा चौधरी एवं गुलशन ग्रोवर होंगे। इसके अलावा सुनील शेट्टी एवं आशुतोष राणा भी इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कई कंपनियों ने सहयोग किया है। ग्रैंड फिनाले विनर को 50 हजार तथा फर्स्ट और सेंकेंड रनर अप को क्रमश: 21 हजार तथा 11 हजार का कैश प्राइज दिया जाएगा तथा उन्हें एड फ्लेक्स के ऑफर भी मिलेंगे।