साईं की सच्ची कहानियां शुरू
शक्ति कुमार, मुन्नाजी, पीएन सिंह, औसिम खैत्रीपाल राजीव रंजन।
डीबी स्टार > पटना
साईबाबासे जुड़ी सत्य घटनाओं पर आधारित सीरियल \\\"\\\"साई भक्तों की सच्ची कहानियां\\\'\\\' का गुरुवार से दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू हो गया है। नालंदा क्रिएशन के बैनर तले बने इस सीरियल का प्रसारण प्रत्येक गुरुवार शाम 4.30 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। प्रसारण शुरू होने से पहले यह बातें सीरियल के निर्माता औसिम खैत्रीपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। सीरियल के अभिनेता शक्ति कुमार ने कहा कि मैरी कॉम, राज नटवर लाल जैसी फिल्मों में मैं काम कर चुका हूं। दर्शकों के सामने अब इस सीरियल के माध्यम से नई भूमिका में रहा हूं। इसके लिए हमने काफी मेहनत की है और उम्मीद करते हैं कि दर्शकों का प्यार हमें मिलेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुन्ना जी, पीएन सिंह, राजीव रंजन प्रसाद आदि मौजूद थे।