एनसीसी है भारतीय सेना का प्रवेशद्वार
एनसीसीकीसदस्यता ग्रहण करना भारतीय सेना में जाने का प्रवेशद्वार है। एनसीसी युवाओं को अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। यह बातें एएन कॉलेज में गुरुवार को स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को दिए अपने संबोधन में ब्रिगेडियर रतन कुमार ने कही। कॉलेज में हुए इस प्रेरक व्याख्यान में उन्होंने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ त्रेहान, राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज, किरण बेदी, डॉ राज्यवर्द्धन राठौर आदि भी एनसीसी के सदस्य रह चुके हैं। सेना हेडक्वार्टर के कर्नल एके सिंह, प्रथम बिहार आर्टिलरी रेजीमेंट के कैप्टन पवन, लेफ्टिनेंट अंशुला वर्मा, लेफ्टिनेंट शैलेश कुमार सिंह आदि ने छात्रों का दिशा-निर्देशन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ ललन सिंह, स्नातकोत्तर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ कलानाथ मिश्र समेत बड़ी संख्या में कॉलेज शिक्षक भी मौजूद रहे।