पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटना क्लब में डांडिया की मस्ती

पटना क्लब में डांडिया की मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डा. अमूल्य कुमार सिंह, डा. मनीषा सिंह, रीना राय समेत शहर की दर्जनों बड़ी हस्तियों ने डांडिया नाइट में शिरकत की।

डीबी स्टार > पटना

शराबीआंखेंतेरी जो देखी, जुम्मे की रात है, बेबी डॉल जैसे गानों पर डीजे की धुन के साथ डिस्को डांडिया नाइट्स में पटना की लेडीज ने रविवार की रात जमकर मस्ती की। सुंदर कपड़ों और सज-धज कर इसमें भाग लेने आई महिलाएं अौर लड़कियां अपने हुस्न का जलवा हर ओर बिखेर रही थी। हसीनाओं के जमघट देख किसी परिलोक का दृश्य आंखों के सामने उभर रहा था, जहां चारों ओर खूबसूरत महिलाएं डांस करती हुई दिख रही थी।

यह नजारा दिखा न्यू पटना क्लब में लायंस क्लब पटना फेवरेट की ओर से आयोजित डिस्को डांडिया नाइट्स में, इसमें भाग लेने आई महिलाओं की माने तो पटना में डांडिया का ऐसा सुंदर नजारा पहली बार देखने को मिला। इस डांडिया नाइट्स को यादगार बनाने के लिए महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। उन्हें देख लग रहा था कि आज अपनी जिंदगी काे पूरे उत्साह आजादी के साथ वह जीना चाह रही थी। यहीं कारण था कि दिल खोल कर जहां एक ओर उन्होंने डांडिया खेला गया वहीं घंटों डांस किया। डांस में उम्र का कोई बंधन भी नहीं दिखा, हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता थी।

इन्होंने की शिरकत

उद्‌घाटन पटना की आयुक्त विजय लक्ष्मी ने किया, वहीं इस दौरान लायंस क्लब पटना फेवरेट की प्रेसीडेंट अमृता भूषण, सहित उषा झा, कोमल पंखुड़ी, नम्रता, माला, मंजू सिंह, पूजा, डॉ. अमूल्या सिंह, चंदा गुप्ता, इंदु महासेठ, रानू सक्सेना, विजय लक्ष्मी, सुनीता सिंह, भारती सिंह, रीना राय मौजूद थी।

न्यू पटना क्लब में डिस्को डांडिया नाइट्स में डांस करती लायंस क्लब पटना फेवरेट की सदस्य।

कदमकुआं स्थित बरनवाल भवन में डांडिया करतीं महिलाएं।

डांडिया की मस्ती में झूमी महिलाएं

डीबी स्टार > पटना

रविवारकोकदमकुआं स्थित बरनवाल भवन में डांडिया महोत्सव में खूब डांस और मस्ती हुई। बॉलीवुड, राजस्थानी और गुजराती गानों पर महिलाओं ने इस पार्टी को खूब इंज्वाय किया। डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने यहां पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं का दिनभर मनोरंजन किया।

निशु बरनवाल ने मां दुर्गा और लक्ष्मी के रूप में सबको आश्चर्य में डाल दिया। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में ज्यादातर महिलाएं सपरिवार पहुंची थीं। प्रबुद्ध महिला समिति की अ