मेगा ऑडिशन में बच्चे दिखाएंगे जलवा
मेगा ऑडिशन में बच्चे दिखाएंगे जलवा
डीबी स्टार > पटना
लंबीकतारमें बच्चे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सबको बस एक मौका चाहिए था अपने हुनर को प्रदर्शित करने का। ऑडिशन हॉल के बाहर उनके मां-बाप अपने बच्चे के लिए प्रार्थना कर रहे थे। मौका था सिंगिंग सेनसेशन 2014 के चौथे चरण के ऑडिशन का। ऑडिशन रविवार को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन गोल्ड फिश इवेंट द्वारा किया गया था। ऑडिशन में किसी ने क्लासिकल सॉग तो किसी ने हनी सिंह के रैप सॉग प्रस्तुत किया। इसके बाद 27 सितंबर को मेगा ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें चारों ऑडिशन के बेहतरीन बच्चे परफॉर्म कर पाएंगे। फायनल में सेलेक्टेड बच्चे बॉलीवुड सिंगर कुनाल गांजावाला के सामने अपनी गायकी को रखेंगे। विजेता को पचास हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक रूपम किशोर ने बताया कि ऑडिशन के सभी चरण में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।
पटना सायंस सेंटर में सिंगिंग सेंसेशन के ऑडिशन के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे बच्चे।