पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये हुए पुरस्कृत

ये हुए पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये हुए पुरस्कृत

माउंटेसरी से वर्ग तीन तक में पैटमर स्कूल के अमन कुमार को प्रथम, युवराज द्वितीय, प्रियंका चौधरी को तृतीय और कोमल, सायोनिल, अनीस, तान्या, नीतीश, ज्योति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वर्ग चार से छह में सेंट कैरेंस स्कूल की सृष्टि को प्रथम, पैटमर की अंजली को द्वितीय, खुशी को तृतीय, राजा इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल की आकांक्षा सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वर्ग सात से 10 में केंवी कंकड़बाग, पैटमर स्कूल के नितिन आनंद को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

इंटर स्कूल कॉम्पीटिशन में पेंटिंग बनाते बच्चे।

अमर, सृष्टि और सोनाली ने जीता पेंटिंग कॉम्पीटिशन

डीबी स्टार > पटना

रोटरीपटनाने रविवार को अपने कार्यालय में इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कॉम्पीटिशन में राजधानी के नौ स्कूल के 200 बच्चों ने भाग लिया। तीन श्रेणी में आयोजित इस कार्यक्रम में पैटमर स्कूल के अमन कुमार, सेंट कैरेंस स्कूल की सृष्टि और केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग की सोनाली कुमारी ने प्रथम पुरस्कार जीता। रोटरी पटना के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इससे उनकी काल्पनिक शक्ति बढ़ती है। साथ ही बच्चे अपनी भावनाओं और सोच को प्रकट कर पाते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के साथ रूपेश गुप्ता, अंजू गुप्ता, नम्रता कुमारी, सुप्रियो सेन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अमित मुखर्जी उपस्थित थे।