पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर बोले एमडी ने हड़काया तो हड़ताल

इंजीनियर बोले- एमडी ने हड़काया तो हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दबाव बना तो हाई हुआ ब्लड प्रेशर

ऊर्जासुधार कार्यक्रमों में तेजी लाने और कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एमडी पलका साहनी के तेवर कड़े हुए तो इंजीनियरों का ब्लड प्रेशर ही हाई हो गया। बैठकों में उन्होंने हड़काया तो आधा दर्जन इंजीनियर हॉस्पिटल पहुंच गए। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की एमडी पलका साहनी ने अभियंताओं पर काम में तेजी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

अवर अभियंता संघ भवन में रविवार को बिहार पावर इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन (पेसा) ने कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई। पेसा के महासचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि एमडी के तानाशाही रवैये एवं अभ्रद्र भाषा के कारण कई अभियंता अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ, तो हड़ताल करेगे। बैठक में अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, बीएल यादव, सीएल प्रकाश, गौतम चौबे मौजूद रहे।

इस संबंध में एमडी ने कहा कि अभियंता मेरे घर का काम नहीं कर रहे। आम जनता का काम समय पर पूरा करना कर्मचारियों का काम है।