- Hindi News
- दीघा के लोगों ने निकाला जुलूस कहा काला कानून वापस लो
दीघा के लोगों ने निकाला जुलूस कहा- काला कानून वापस लो
दीघाअर्जित भूमि बंदोबस्ती नियमावली- 2014 को वापस लेने की मांग को लेकर रविवार को दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले युवा मोर्चा ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। आशियाना-दीघा रोड स्थित नाला से निकले स्थानीय लोग नेपाली नगर, चंद्र बिहार कॉलोनी, घुड़दौड़ रोड, राजीवनगर के रोड, केशरी नगर, अजंता रोड, जयप्रकाश नगर होते राजीवनगर रेलवे लाइन पहुंचे। यहां पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष मंटू सिंह ने कहा कि सरकार जब तक काला कानून को वापस लेकर 1024.52 एकड़ भूमि को अधिग्रहण मुक्त नहीं करेगी तब तक संघर्ष चलता रहेगा। दीघा कृषि भूमि-आवास बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारिणी सदस्य आरसी सिंह ने कहा कि सरकार राजीवनगर नेपाली नगर को दो भागों में बांट कर संघर्ष को कमजोर करना चाहती है। लेकिन यहां की जनता एकजुट है। युवा मोर्चा के महासचिव जग्गू सिंह ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार हमारी जमीन को अधिग्रहण मुक्त नहीं करेगी तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर दीघा कृषि आवास बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह, महासचिव बीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, मुन्ना पटेल, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, राकेश सिंह, शिवेंद्र श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुजीत कुमार दास, माला राय, उमेश सिंह, शांति देवी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
राजीव नगर में लोगों ने बाइक जुलूस निकालकर बंदोबस्ती नियम का िवरोध किया।
बंदोबस्ती नियम वापस लो, जमीन अिधग्रहणमुक्त करो