जिला सम्मेलन में महेश बने अध्यक्ष
पटना | ऑलइंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का 23वां जिला सम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। महेश कुमार को अध्यक्ष, रूपेश कुमार सिंह को सचिव, दिवाकर कुमार पुष्पेंद्र शुक्ला को उपाध्यक्ष, अर्चना कुमार साजन झा को सह सचिव और राहुल कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर शिक्षिका डॉ. डेजी नारायण, गजनफर नवाब, ब्रजनंदन सिंह, सुशील कुमार, अमीन हमजा, पीयूष रंजन झा, आकाश गौरव आदि मौजूद रहे।