- Hindi News
- बीएयू के कुलपति को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीएयू के कुलपति को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
पटना | बिहारकृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मेवालाल चौधरी को बागवानी फसलों पर अनुसंधान एवं विकास में योगदान के लिए शिवशक्ति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2014 दिया जाएगा। हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसा पर उनका चयन हुआ है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 6 नवंबर को छठे भारतीय हॉर्टिकल्चर कांग्रेस में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वह आरएयू के भी कुलपति रह चुके हैं। 2004-2008 तक वे जब कृषि मंत्रालय में बागवानी आयुक्त थे, तब उद्यानिकी फसलों का उत्पादन दोगुना करने के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन की स्थापना की गई थी। पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल के लिए सूक्ष्म सिंचाई योजना की शुरुआत भी उनके नेतृत्व में किया गया था। बांस मिशन में भी उनकी बड़ी भूमिका रही।