सुंदर टेडी मिला तो दिल हुआ बच्चा
वैलेंटाइनवीकका सबसे प्यारा दिन। प्यारा इसलिए क्योंकि इस दिन बचपन का सबसे खूबसूरत तोहफा टेडी बियर तोहफे में मिलता है। लेकिन देने वाले दोस्त होते हैं। वैलेंटाइन वीक की खुमारी धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। एक-एक दिन के एक-एक तोहफे के साथ लोग एक दूसरे के वैलेंटाइन को यादगार बना रहे हैं। मंगलवार को टेडी डे के मौके पर कपल्स के साथ-साथ दोस्तों ने भी अपने दोस्तों के लिए टेडी खरीदे। शो रूम और बड़े मॉल से टेडी खरीदने के बजाए, लोगों ने रोड पर बिक रहे टेडी बियर को ज्यादा महत्व दिया। चिड़िया घर के प्रथम गेट पर बंजारों द्वारा बनाए गए टेडी बियर और सॉफ्ट ट्वायज ने लोगों को ज्यादा लुभाया। मॉल में बिकने वाले टेडी की तुलना में रोड पर मिलने वाले टेडी सस्ते मिलते हैं। इसके अलावा आर्चीज गैलरी में टेडी और अन्य तोहफों के लिए भीड़ लगी रही। बुधवार को प्रोमिस डे है।
valentine week
माैर्या लोक, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्रा समेत कई इलाकों में टेडी बियर की अच्छी बिक्री हुई। बोरिंग रोड में टेडीबियर की खरीदारी करतीं अंजली दिव्या।