- Hindi News
- बहिर्मुखी बनाती हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं
बहिर्मुखी बनाती हैं खेलकूद प्रतियोगिताएं
मगधविश्वविद्यालयके एएन कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें मुख्य रूप से लांग जम्प, हाई जम्प, रिले दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर का दौड़ का आयोजन हुआ। मंगलवार को सभी स्पर्धाओं में विजयी रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललन सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों को बहिर्मुखी बनाता है। पुरस्कार वितरण समारोह में एएन कॉलेज स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने सभी विजेताओं के नाम की घोषणा की। समारोह में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कलानाथ मिश्र, डॉ. कामेश कुमार, डॉ. विमल प्रसाद सिंह, डॉ. बबन सिंह, प्रियरंजन सिंह, एएन कॉलेज छात्र संघ के सचिव चंदन कुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।
विजयी खिलाड़ियाें को किया गया सम्मानित
ब्वायज सेक्शन
}लांगजंप : विशालकुमार सिंह
}हाईजंप : दीपककुमार
}100मीटर दौड़ : नीतेशकुमार
}200मीटर दौड़ : विशालकुमार
}रिलेरेस : सुबोधकुमार पांडेय, अनिरुद्ध कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार
गर्ल्स सेक्शन
}लांगजंप : प्रियाभारती गुप्ता
}100मीटर दौड़ : शालिनी
}200मीटर दौड़ : मीनूकुमारी
}रिलेरेस : मीनूकुमारी, पूजा कुमारी, प्रिया भारती गुप्ता, खुशबू कुमारी
an college