- Hindi News
- फोटो प्रदर्शनी में दिख रहा ग्रामीण परिवेश
फोटो प्रदर्शनी में दिख रहा ग्रामीण परिवेश
बिहारललितकला अकादमी की आर्ट गैलरी में मंगलवार को कला मंगल शृंखला के अंतर्गत बिहार के समकालीन फोटोग्राफरों की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इन फोटोग्राफ में देश के ग्रामीण जीवन, संस्कृति, वन जीवन, पूजा-पाठ आदि को दिखाया गया है। इसमें छह युवा फोटोग्राफरों शशि रंजन प्रकाश, रवि कुमार गुप्ता, अंकित रंजन पाठक, माधुरी लहेरी, विश्वजीत कुमार और विनीता सिन्हा के द्वारा लिए गए फोटोग्राफ्स लगाए गए हैं।
प्रदर्शनी में शशि रंजन प्रकाश के रात्रि और गंगा के ऊपर आधारित 10 फोटोग्राफ, रवि कुमार गुप्ता के प्रकृति, श्रृद्धा और कला पर आधारित 10 फोटोग्राफ, अंकित रंजन पाठक के कला, संस्कृति, श्रद्धा आैर ग्रामीण जीवन पर केंद्रित 13 फोटोग्राफ, माधुरी लहेरी के ग्रामीण जीवन और स्ट्रीट लाईट पर आधारित आठ फोटोग्राफ, विनिता सिन्हा के पूजा-पाठ पर आधारित नौ फोटोग्राफ और विश्वजीत कुमार के जीवन के विभिन्न रूपों पर आधारित 11 फोटोग्राफ शामिल हैं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार ललित कला अकादमी के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल ने किया। वहीं इस मौके पर अकादमी के उपाध्यक्ष मिलन दास, कला संस्कृति विभाग के सुबोध कुमार चौधरी, केडी प्रौज्जवल, संंजय कुमार सिंह, एके ठाकुर, वरिष्ठ कलाकार बिरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार लाल, प्रमोद कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, गौतम सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे।
ललित कला अकादमी में आयोजित प्रदर्शनी में एक फाेटो की गहराई को समझतीं अंकिता स्वर्णा।