पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेफाली संग होगी वेलेंटाइन डे की मस्ती

शेफाली संग होगी वेलेंटाइन डे की मस्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैलेंटाइनडेपर होटल कौटिल्य विहार में बॉलीवुड डांसर और कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला डांस प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का नाम वैलेंटाइन डे मस्ती होगा, जिसे शेफाली अपनी प्रस्तुति से यादगार बनाएंगी। यह जानकारी मंगलवार को कार्यक्रम संयोजक और सिंगर ऑन मौसूमी ने दी। वे होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे मस्ती में डांस अौर गाने के साथ मनोरंजन का भरपूर इंतजाम रहेगा। कार्यक्रम होटल कौटिल्य विहार और एक्स आर्मीमैन प्रोटेक्शन प्राईवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित किया जा रहा है। एक्स आर्मीमैन प्रोटेक्शन के सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि इसमें भाग लेने के लिए स्टूडेंट को विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही यहां आने वालों के लिए लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम दिन के एक बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। इसके टिकटों की जानकारी होटल कौटिल्य विहार के रिसेप्शन काउंटर से प्राप्त की जा सकती है। सामान्य कपल का टिकट 2500 रुपए, स्टूडेंट कपल के लिए 2000 और स्टैग के लिए 1500 रुपए का टिकट रहेगा।