पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईएमपी के स्टूडेंट्स बने ‘कंफ्लूएंस’ पॉलिसी डिबेट के विजेता

सीआईएमपी के स्टूडेंट्स बने ‘कंफ्लूएंस’ पॉलिसी डिबेट के विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाणक्यनेशनललॉ यूनिवर्सिटी में मंगलवार को स्व. सिलेश चंद्र मिश्रा की स्मृति में कंफ्लूएंस-पॉलिसी डिबेट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विषय के पक्ष और विपक्ष में विचार रखे। फाइनल में सीआईएमपी के सुरभि सिंह, वसीम अख्तर और जेबा बख्तियार की टीम विजेता बनी। अक्षय कुमार, दिव्या श्रुति और प्रिया श्रीवास्तव की टीम रनर अप रही। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की समृद्धि को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पटना हाई कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस मृदुला मिश्रा मौजूद थीं। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिक एंड डिबेटिंग सोसाइटी द्वारा किया गया। इस मौके पर वीसी डॉ. ए. लक्ष्मीनाथ, डॉ. संगीत कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।