- Hindi News
- साइंस एक्जीबिशन में प्रतिभागियों की रुचि नहीं
साइंस एक्जीबिशन में प्रतिभागियों की रुचि नहीं
पटनाविश्वविद्यालयके बीएन कॉलेज में होने वाले साइंस एग्जीबिशन में प्रतिभागियों की रुचि नहीं दिख रही है। एग्जीबिशन 28 फरवरी को होना है, लेकिन अभी तक प्रतिभागियों की संख्या तीन अंकों में भी नहीं पहुंची है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि एग्जीबिशन के लिए 60 से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उम्मीद है कि यह संख्या 150 तक पहुंचेगी। एग्जीबिशन सिर्फ इवेंट नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने का तरीका है। हमारी कोशिश है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ कुछ अलग ज्ञान और कुछ कर दिखाने का जज्बा भी उभार सकें।
दोतरीके से ले सकते हैं भाग
एग्जीबिशनका विषय है मैन एंड मशीन, मैन एंड मॉलीक्यूल, मैन एंड सराउंडिंग, मैन एंड मैथ्स और मैन, माइंड एंड बॉडी। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के पास दो तरीके हैं। एक है लेखन, जिसमें उपरोक्त विषय में से किसी पर लेख जमा करना है। इसके अलावा विद्यार्थी इन्हीं विषयों पर आधारित कोई मॉडल जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।