पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमियां दूर करने के लिए मिल सकती है और मोहलत

कमियां दूर करने के लिए मिल सकती है और मोहलत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमसीएचकी कमियां दूर करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग कुछ और दिनों की मोहलत दे सकता है। प्राचार्य की ओर से दी गई मोहलत के लिए पत्र को विभाग ने स्वीकार कर लिया है। प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को दिल्ली बुलाया था। डॉ. सिन्हा ने फिजियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. एसएन शर्मा को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेज दिया था। डॉ. शर्मा ने एमसीआई के गाइडलाइन के तहत तो कमियां पूरी कर ली गई है, उसकी जानकारी निर्माण विभाग को दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि विभाग को बताया गया कि फैकल्टी की कमी सरकार ने पूरी कर दी है। असिस्टेंट और सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति हो गई है। उन्होंने विभाग को बताया कि एमसीआई टीम ने निरीक्षण के बाद जो रिपोर्ट दी है उसमें कुछ गड़बड़ियां हैं। जैसे फिजियोलॉजी विभाग में दो डेमोन्सट्रेशन रूम है। पर रिपोर्ट में एक रूम की बात कही गई है।