- Hindi News
- गंजापन दूर करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट शुरू, दो ने कराया
गंजापन दूर करने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट शुरू, दो ने कराया
पटनाएम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने हेयर ट्रांसप्लांट शुरू कर दिया है। फिलहाल दो लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट किया गया है। इसमें एक युवक अविवाहित है तो दूसरा विवाहित। दोनों की उम्र 30 से 35 के बीच है। गंजापन होने से दोनों युवक काफी परेशान थे। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अधिक युवा ही पटना एम्स की ओपीडी में आते हैं। इसमें अधिक अविवाहित युवक होते हैं। हालांकि सभी गंजे लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं हो सकता।
डॉ. वीणा कुमारी के मुताबिक हेयर ट्रांसप्लांट करने के लिए उसी व्यक्ति के सिर के पीछे का बाल निकाल कर जहां गंजापन है वहां पर प्लांट कर दिया जाता है। यह सारी प्रक्रिया लोकल एनेस्थेसिया में चिकित्सक को करना पड़ता है। सभी गंजे लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता है।