- Hindi News
- िबजली बिल नहीं दिया, फोन पर तकादा करेंगे इंजीनियर
िबजली बिल नहीं दिया, फोन पर तकादा करेंगे इंजीनियर
एकमाह के बिजली बिल का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की बिजली नहीं काटेगी। पेसू के कनीय अभियंता राजस्व कनीय अभियंता आपूर्ति उपभोक्ताओं को फोन कर बिजली बिल जमा करने की याद दिलाएंगे।
मंगलवार को पेसू जीएम दिलीप कुमार सिंह ने यह निर्देश कनीय अभियंता राजस्व कनीय अभियंता आपूर्ति के साथ बैठक कर दिया।
इसके अलावा सामान्य तौर पर बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए फ्यूज कॉल गाड़ी में माइक लगाकर कैंपेन चलाया जाएगा। राजस्व की राजस्व की बढ़ोतरी करने के लिए नेवर बिल अनबिल वाले उपभोक्ताओं का फरवरी माह तक बिजली बिल भेजने के जिम्मेदारी कनीय अभियंता राजस्व की होगी।