पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहल की लगी कतार, अंतिम तिथि के पहले लोग करा रहे लिंकेज

पहल की लगी कतार, अंतिम तिथि के पहले लोग करा रहे लिंकेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की गैस एजेंसियों में इन दिनों लोगों की भीड़ फिर से लगनी शुरू हो गई है। इंडेन, एचपी या बीपी सभी एजेंसियों के गैस उपभोक्ता इन दिनों लिंकेज के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं। जिन एजेंसियों ने शुरुआती सक्रियता दिखाई उन्हें तो परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन कई एजेंसियों में भीड़ अधिक है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर ‘पहल’ योजना से अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़ने का दबाव है। मंत्रालय चाहता है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बगैर लक्ष्य पूरा कर लिया जाए। इसी चक्कर में तमाम गैस सप्लाई करनेवाली कंपनियां अब एजेंसियों पर दबाव बना रही हैं।
जिन गैस एजेंसियों में पहल का लक्ष्य 50 प्रतिशत भी नहीं किया जा सका है उन एजेंसियों की गैस सप्लाई धीमी कर दी गई है। उपभोक्ताओं को समय से गैस नहीं मिल रहा है। ग्राहक जब एजेंसी में शिकायत कर रहे हैं तो अनाधिकारिक रूप से उन्हें निर्देश दिया जा रहा है कि पहले योजना से जुड़ें तभी गैस मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं का एक वर्ग खासा परेशान है। कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय में भी शिकायत करने से कोई हल नहीं निकल रहा है। अलग-अलग गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं से बात करने पर पड़ताल में पता चला कि गैस की कृत्रिम किल्लत कर ग्राहकों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे जल्द-से-जल्द डीबीटीएल फार्म भरें।