पटना. किसी के हाथ में झाड़ू तो कोई क्यारियां बनाने में व्यस्त। कोई आने-जाने वालों से मैदान में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील करते दिखा। वहीं मैदान में किसी को भी गंदगी फैलाते देख स्कूली बच्चे टोक देते- गंदगी वहां नहीं यहां डस्टबिन में डालिए...। उधर, बाइक सवार को रोककर गांधी मैदान में यूं धूल उड़ाने की अपील करते युवा और रंगकर्मी। गांधी मैदान को विश्वस्तरीय बनाने के दैनिक भास्कर अभियान समाधान मिलजुलकर के तहत मंगलवार को गांधी मैदान में यह नजारा दिखा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और सफाई की। क्यारियों में लगे पौधों को पानी डाला। लोगों ने गांधी प्रतिमा के नीचे गांधी मैदान को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
ये लोग पहुंचे
टीपीएस,मांटेसरी स्कूल, एनआईटी, अनमोल सृजन संस्था, प्रेमालोक मिशन स्कूल, जैन तेरापंथ युवा संघ, मिशन स्कूल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड रिसर्च के छात्र, वरिष्ठ रंगकर्मी अभय कुमार सिन्हा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, धर्मेश मेहता, अनीश अंकुर, रासराज, वरिष्ठ चित्रकार राजकुमार लाल, वार्ड पार्षद संजीव कुमार, र| प्रिया, तेरापंथ महिला संघ सहित कई लोग समर्थन देने पहुंचे।
भास्कर की आेर से गांधी मैदान में चलाए जा रहे समाधान मिलजुलकर अभियान में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने मैदान साफ रखने की शपथ ली। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार सहित कई हस्तियों ने सफाई की। नुक्कड़ नाटक कर भी लोगों को जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक में बताई मैदान की दुर्दशा
सुबह 10 बजे से शुरू हुआ दैनिक भास्कर समाधान-मिलजुलकर अभियान करीब 11:30 बजे तक चला। इस दौरान नाद संस्था ने मोहम्मद जॉनी के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक तुमका का बताईं भईया.. की प्रस्तुति के जरिए गांधी मैदान की दुर्दशा की तरफ सबका ध्यान खींचा। रंगकर्मियों ने सभी से अपील की, कि जब तक हर व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर पर गांधी मैदान को
खूबसूरत बनाने की पहल नहीं करता, मैदान की दुर्दशा बनी रहेगी। नाटक में अभिषेक चौहान, ऋषिकेष झा, रूबी खातून, अभिषेक आनंद और उत्तम कुमार ने अभिनय किया।
आप भी आगे आएं
दैनिक भास्कर के अभियान के समर्थन और गांधी मैदान की सफाई के लिए शहर के लोग आगे आने लगे हैं। अगर आप भी अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो हमें फोन या एसएमएस करें।
फोन नंबर : 9709776677