अपनी फोटो सहित बनवाएं डाक टिकट
जीपीओपरिसर स्थित फिलेटली ब्यूरो ने वेलेंटाइन डे पर कई युवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। अपनों के लिए प्रेम जाहिर करने के लिए अबतक 200 से अधिक डाक टिकट बनाए जा चुके हैं। खुद की लगी फोटो की डाक टिकट बनाने के साथ-साथ ग्रीटिंग भी बनाया जा रहा है। अपनी फोटो के साथ ताजमहल, फेयरी क्वीन, ग्रीटिंग्स और फूलों में लीली, पैंसी, सिनेटेरिया, डहेलिया के साथ डाक टिकट जारी किया जा रहा है। 300 रुपए में पांच रुपए के 12 माई स्टांप बनाए जा रहे हैं। इसमें प्रेमी, परिवार, माता-पिता, बच्चों और युगल फोटो का भी डाक टिकट पर बनाया जा रहा है। जीपीओ के मुख्य पोस्ट मास्टर नरसिंह महतो ने बताया कि वेलेंटाइन डे के दौरान अपनी प्रियजनों की फोटो लगी डाक टिकट बनाकर अपने पास संजोया जा सकता है।
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के एक युवा ने प्रधानमंत्री कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की डाक टिकट बनवा ली। इस पर बाद में हो हल्ला भी खूब मचा। परेशानी को देखते हुए जीपीओ ने अब अपना नियम पूरी तरह सख्त कर दिया है।
में 5 रुपए के 12 माई स्टांप बनाए जा रहे हैं।
युवा बनवा चुके हैं अबतक अपनी फोटो लगी टिकट
{कस्टमर को सरकारी विभाग से निर्गत पहचान पत्र देना होगा {खुद की फोटो देनी होगी, साथ ही तुरंत ही फोटो खिंचकर भी डाक टिकट जारी किया जा सकता है { अगर बाद में टिकट ले जाना चाहते हैं तो अगले सात दिनों तक का ही समय निर्धारित किया गया है { लोगों को अपनी टिकट अपने पते पर मंगवाने का अधिकार दिया गया है
प्रेमी-प्रेमिका की फोटो बनवाने से पहले दोनों की अनुमति जरूरी
किसीभी दूसरे व्यक्ति की फोटो लगी टिकट बनाने से पूर्व उसकी स्वीकृति दिखानी होगी। यदि ऐसा नहीं करना चाहते तो लोगों को एक फिलेटली ब्यूरो द्वारा दिया गया घोषणा पत्र भरना होगा। इसमें आरोप लगाने पर उसके जिम्मेदार खुद ही होंगे।