- Hindi News
- बजट तैयार करने के लिए नगर निगम को मिले दो लेखापाल
बजट तैयार करने के लिए नगर निगम को मिले दो लेखापाल
बजटतैयार करने के लिए पटना नगर निगम को सरकार द्वारा स्तर के दो लेखापाल मिले हैं। स्पर के लेखापाल आतिश कुमार शर्मा और अरविंद कुमार वित्तीय वर्ष 2015-16 का बजट तैयार करेंगे।
इस संबंध में नगर वित्त एवं लेखा नियंत्रक ने निगम के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अंचल स्तर पर कार्यरत लेखापाल एवं रोकड़पाल संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया जा सकता है। अंचल स्तर पर स्वतंत्र रूप से एक सहायक को जिम्मेदारी दी जाए कि वे इन लोगाें को बजट कार्य में पूर्ण समय एवं सहयोग दें। बताते चलें कि निगम में बजट तैयार करने के लिए पदाधिकारी नहीं होने के कारण इस दिशा में कोई काम नहीं बढ़ा था।
बता दें कि पूर्व नगर आयुक्त के निलंबन और उसके बाद मामल कोर्ट में चले जाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान निगम कार्यालय में बजट बनाने का काम बाधित रहा। शीर्षत कपिल के नगर आयुक्त बनने के बाद से इस काम में तेजी आई है।