- Hindi News
- राजस्व बढ़ाने के लिए आज सीएमडी करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
राजस्व बढ़ाने के लिए आज सीएमडी करेंगे वीडियो कांफ्रेंसिंग
पटना | विद्युतकंपनी को घाटे से उबारने के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी ने कवायद शुरू कर दी है। राजस्व बढ़ाने के लिए बुधवार को 11 बजे से ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के सीएमडी प्रत्यय अमृत वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसमें राज्य के सभी जिलों के जीएम, अधीक्षण अभियंता कार्यपालक अभियंताओं को उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी।