- Hindi News
- नए सिटी एसपी (सेंट्रल) चंदन कुशवाहा ने शुरू किया काम
नए सिटी एसपी (सेंट्रल) चंदन कुशवाहा ने शुरू किया काम
पटना | पटनाके नए सिटी एसपी (सेंट्रल) चंदन कुशवाहा ने मंगलवार से काम शुरू कर दिया। चार फरवरी को पदभार संभालने के बाद वे छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल, महत्वपूर्ण मामलों का निष्पादन और विधि-व्यवस्था सही रखना प्राथमिकता होगी। बुधवार को थानाध्यक्षों डीएसपी के साथ क्राइम मीटिंग करेंगे। साइबर सेल को सशक्त करने पर भी फोेकस रहेगा। चंदन कुशवाहा ने 2013 में बतौर एएसपी यहां सेवाएं दी हैं। मंगलवार को उन्होंने कुछ फरियादियों की शिकायतें सुनीं, उनके आवेदन पर थानों को निर्देश भी जारी किए।