- Hindi News
- सिटी राइड के पहियों में फंसी महिला की साड़ी, पचास मीटर घसीट कर ले गई
सिटी राइड के पहियों में फंसी महिला की साड़ी, पचास मीटर घसीट कर ले गई
पटना|पत्रकारनगर थानाके राजेंद्रनगर गोलंबर-दक्षिणी गोलंबर के बीच सिटी राइड बस के पहियों में बाइक सवार महिला की साड़ी फंस गई। बस महिला को करीब पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गई। लोगों ने शोर मचाया तो बस रुकी। महिला को अस्पताल ले जाया गया। उसका पति भी हादसे में घायल हुआ। अमरेश कुमार ब्यूटी कुमारी शीतला मंदिर से पूजा कर कंकड़बाग स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।