- Hindi News
- 2025 तक बिहार की जीडीपी में 20% योगदान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का होगा
2025 तक बिहार की जीडीपी में 20% योगदान मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का होगा
पटना| 2025तक बिहार की जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का योगदान 20% हो सकता है, लेकिन जरूरत है सरकार को पहल करने और माइंडसेट बदलने की। सीआईआई बिहार के वार्षिक समारोह में बिहार में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के योगदान की परिचर्चा में यह बातें सीआईआई बिहार चैप्टर के प्रेसिडेंट एसपी सिन्हा ने कहीं। बीआईए के प्रेसिडेंट अरुण अग्रवाल ने कहा कि सरकार नियम तो बनी देती है पर इसमें पेंच होते हैं। इस मौके पर पीके सिन्हा, केपीएस केसरी, बीएन चौबे, जीपी सिंह, मनीष तिवारी, उषा झा सहित अन्य उपस्थित थे।