बिहार के एथलीटों ने किया निराश
मंगलवारको नेशनल गेम्स में बिहार के एथलीटों ने निराश किया। इससे बिहार के पदकों की संख्या(सात) में कोई बढ़ोतरी नहीं हो सकी। मंगलवार को बिहार को पुरुषोंं की 100 मी. और 1500 मीटर दौड़ और शॉटपुट में उतरना था। 100 मीटर में बिहार से विप्लव दास ने भाग लिया। वे छठे स्थान पर रहे। महिलाओं की 100 मीटर में सुनंदा सेमीफाइनल में ही बाहर हो गई। 110 मीटर डेकाथोलन में बिहार से नवीन कुमार और रुद्र प्रतिम रॉय ने हिस्सा लिया, लेकिन ये भी टॉप-3 में जगह नहीं बना सके।
इधर वीमेंस की 1500 मीटर दौड़ मेें सौगंधा कुमारी ने अच्छा प्रदर्शन किया और पांचवें स्थान पर रहीं। अंशु कुमारी भी इस इवेंट में जोर-अजमा रहीं थीं, लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिल सकी। वुशु में 56 केजी वर्ग में बिहार को गौतम का मुकाबला संजय से हुआ।
सेनाटॉप पर कायम
दूसरीओर केरल में आयोजित नेशनल गेम्स में अब भी सेना (सर्विसेज) के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और सबसे अधिक मेडल जीत कर टॉप पर बनी हुई है। दूसरे स्थान के लिए हरियाण और महाराष्ट्र में मुकाबला चल रहा है।
मिजोरमको फुटबाॅल में स्वर्ण
मिजोरमने पंजाब को 1-0 से हराकर 35वें नेशनल गेम्स में पुरुष फुटबाॅल का स्वर्ण पदक जीत लिया है। मिजोरम के लिए एकमात्र गोल इमेनुएल लालथाजुआला ने 83वें मिनट में कप्तान डेविड लालरिनमुआना की काॅर्नर किक पर दागा। मिजोरम ने ग्रुप चरण में भी पंजाब को 2-0 से हराया था। महाराष्ट्र ने गोवा को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
उधर, सेना और ओडिशा ने पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेना ने सेमीफाइनल में झारखंड को 5-1 से धो दिया। जबकि ओडिशा ने निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद हरियाणा को ‘सडन डेथ’ में मात दी। महिला वर्ग का फाइनल पंजाब और हरियाणा के बीच होगा। पंजाब ने सेमीफाइनल में ओडिशा को 3-0 से हराया। हरियाणा ने झारखंड को सडन डेथ में मात दी।
जयपुर के करण सिंह को तालवारबाजी में गोल्ड।
क्रम राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1.सर्विसेज 55 16 19 90
2. हरियाणा 28 20 11 59
4. महाराष्ट्र 27 40 33 100
4. केरल 21 23 28 72
5. मध्य प्रदेश 18 13 25 56
6. पंजाब 15 23 19 57
7. मणिपुर 13 11 13 37
8. तमिलनाडु 11 9 14 34
27.बिहार 0 2 5 7