सीएबी पटना ने आरा एकादश को हराया
बिहटा|आकाश केशानदार 50 रन की बदौलत 19वीं शहीद स्मृति इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता मे मंगलवार को सीएबी पटना ने आरा एकादश को 24 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर सीएबी पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर मे 8 विकेट पर 194 रन बनाए। विश्वजीत 50, आकाश 38, बाबुल 23 रन बनाए। आरा की ओर से नित्यानन्द अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी आरा की टीम 170 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें अभिषेक 31, संजय 33, अंचल कुमार 24, रन बनाए। सीएबी के आकाश, केशव संजीत ने दो-दो विकेट लिए। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए आकाश को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया