पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में पटना

कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में पटना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षापरियोजना पर्षद की अोर से आयोजित सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट (तरंग) में कबड्डी में मंगलवार को पटना, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद की टीमें दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं।बुधवार को बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पटना की भिड़ंत पूर्वी चंपारण से , सारण की बेगूसराय से, सुपौल की लखीसराय से, बक्सर की जहानाबाद से होगी।

प्री-क्वार्टर मैच के परिणाम में बालक वर्ग में पटना ने बांका को, सारण ने अररिया को, बेगूसराय ने शिवहर को, मुंगेर ने पूर्वी चंपारण को, पश्चिम चंपारण ने बक्सर को, पूर्णिया ने सुपौल को, जहानाबाद ने सहरसा को, सीतामढ़ी ने लखीसराय को, बालिका वर्ग में पटना ने बांका को, सारण ने अररिया को, किशनगंज ने शिवहर को, मुंगेर ने पूर्वी चंपारण को, मुजफ्फरपुर ने कैमूर को, भागलपुर ने पश्चिम चंपारण को, जहानाबाद ने सहरसा को, मधेपुरा ने बेगूसराय को हराया। मंगलवार को मोइनुल हक स्टेडियम में एथलेटिक्स स्पर्द्धा में ऊंची कूद में जमुई की प्रेरणा राज प्रथम, रोहतास की सुमन कुमारी दूसरे और बक्सर की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद में गोपालगंज में नीलम कुमारी प्रथम, जमुई की काजल कुमारी दूसरे और बांका की मधुशाला कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ के फाइनल में पश्चिमी चंपारण के मो. गुलराज आलम, शिवहर के सुमन, भागलपुर के पंकज, दरभंगा के राकेश, कैमूर के चंदन और सुपौल के अहमद हुसैन फाइनल में पहुंच गए हैं।

सब-जूनियर स्पोर्ट्स मीट (तरंग) के दौरान पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी और मोइनुल हक में एथलेटिक्स मैच हुए।

वॉलीबॉल के बालक वर्ग में बेगूसराय, सहरसा, शिवहर, मुंगेर, समस्तीपुर, बक्सर, सारण, सिवान, दरभंगा, रोहतास और सुपौल अपना-अपना मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में गया, लख्खीसराय, शेखपुरा, कटिहार, मधेपुरा, रोहतास, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, मुंगेर और सारण की टीमें जीत के साथ अगले दौर में पहुंची। वहीं क्वीज में 13 जिलों के बीच रैपिड फायर राउंड में पांच मिनट में 10 प्रश्नों का उत्तर देना था। जिसमें कैमूर, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, बांका और बेगूसराय शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंचा। सुगम संगीत में पहला राउंड मंगलवार को शुरू हो गया।