- Hindi News
- पंडित संगीत कुमार नाहर और टीम ने शास्त्रीय संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
पंडित संगीत कुमार नाहर और टीम ने शास्त्रीय संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
पंडित संगीत कुमार नाहर और टीम ने शास्त्रीय संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
नइहरवा हमका ना भावे पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
डीबी स्टार > पटना
भारतीयनृत्यकला मंदिर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर स्थित सभागार में रविवार की शाम एक बार फिर संगीत की महफिल सजी थी। मंच पर थे शास्त्रीय संगीत की दुनिया के चर्चित नाम पंडित संगीत कुमार नाहर और उनकी टीम। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में जब शास्त्रीय संगीत की धुनों पर अपनी प्रस्तुति देनी शुरू कि तो श्रोता इस संगीत रस से भरी शाम में गोते लगाते दिखे।
यह मौका लेकर आया था भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार, जिसकी ओर से आयोजित शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम में यह प्रस्तुति दी जा रही थी। कार्यक्रम में पंडित संगीत कुमार नाहर ने राग चंद कौंस पर आधारित और मध्यलय तीन ताल पर जब गीत तू तो मोरे राम और द्रुत की बंदिश एक ताल पर गीत कवन मंत्र कवन जंंत्र की प्रस्तुति दी।
उन्होंने कबीर की रचना नइहरवा हमका ना भावे पर सुरों की तान छेड़ी तो सुनने वाला हर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गया। इस संगीत भरी शाम में उनका साथ दे रहे थे तबले पर डॉ राजकुमार नाहर, हारमोनियम पर प्रेमचंद लाल, तानपुरा पर संदीप कुमार। वहीं इस मौके पर मौजूद थे पद्मश्री गजेन्द्र नारायण सिंह, एनएन पाण्डेय, आनंद कुमार।