- Hindi News
- एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में कृषि पर हुई कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे देशभर के कृषि विशेषज्ञ।
एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में कृषि पर हुई कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे देशभर के कृषि विशेषज्ञ।
एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में कृषि पर हुई कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे देशभर के कृषि विशेषज्ञ।
हरित क्रांति कंपनियों को बढ़ावा देना है
डीबी स्टार > पटना
सरकारकीपूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों में हरित क्रांति का लाने की बात वहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा देना है। सरकार एग्रीकल्चर के बजाए एग्री बिजनेस को बढ़ावा दे रही है। यह बातें सोमवार को एएन सिन्हा संस्थान में पूर्वी भारत में हरित क्रांति का प्रभाव विषय पर चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन कही गई। इसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली से आए कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए।
कार्यशाला में जबलपुर से आए कृषि विशेषज्ञ जयंत भाई ने कहा कि गांव और खेती को स्वावलंबी बनाकर ही भारतीय संस्कृति की रक्षा संभव है। बंगाल से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ अनुपम पॉल कार्यशाला में श्रीविधि से फसल उत्पादन का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मो. इश्तियाक, रायपुर के टीए साहू, पश्चिम बंगाल के देवाशीष पांडा राज कृष्ण मुखर्जी, चंद्रशेखरम, मनोेज कुमार, वंदना सिन्हा, आशा नारायण झा आदि मौजूद थे।