पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगन से विकलांगता को मात दे रही है अंजू

लगन से विकलांगता को मात दे रही है अंजू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहार ललित कला अकादमी में सोमवार को कार्यशाला का उद्घाटन करते अकादमी के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल (बीच में)। पेंटिंग बनाती अंजू जैन। ( दाएं)

Workshop

ये रहे उपस्थित

विनोद कुमार रंजन, दास जी पुरुषोत्तम, देवाशीष मायती, तुषार मंडल, दिनेश कुमार, जितेन्द्र मोहन, तुलसी पॉल, कृष्णनेंदु सिन्हा, नील कांता मंडल, श्रीनिवास तेलंगा, खोखन सरकार, सुराजीत मजुमदार, आरएस साकिया, गोपाल जी सिंह, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, अनिल कुमार शामिल हैं। उद्घाटन के मौके पर अकादमी के उपाध्यक्ष मिलन दास, प्राचीन कला केन्द्र की रजिस्ट्रार डॉ शोभा कोसर, सचिव सजल कौसर, कार्यशाला संयोजक लक्ष्मी प्रसाद मेहता, सहायक रजिस्ट्रार आनंद रंजन बरूआ आदि मौजूद थे।

डीबी स्टार > पटना

कैनवासपरअपनी कूचियों से रंग भरती अंजू को देख सहसा यकीन नहीं होता है कि हाथ और पैर से विकलांग यह युवती इतनी सुंदर पेंटिंग कैसे बना सकती है। उनके हाथ केहुनी के नीचे से जन्म से ही नहीं है, इसके बावजूद बिना उंगलियों वाली यह कलाकार इतनी बारीकी से पेंटिंग बनाती है कि उसे देखने वाले दंग रह जाते हैं।

पेंटिंग बनाते समय वह केहुनी तक की अपनी दोनों बांह में कूंची फंसाकर फुर्ती के साथ वह एकाग्र होकर अपने सृजन कार्य में लगी रहती है। खड़गपुर की रहने वाली यह कलाकार इन दिनों बिहार ललित कला अकादमी में प्राचीन कला केन्द्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय चित्रकला कार्यशाला में भाग ले रही है। प्राचीन कला केन्द्र की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को अकादमी के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद बादल ने किया। इसमें अंजू सहित देश भर से आए कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।