पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्वागत गान गाते हिंदी विभाग के विद्यार्थी।

कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्वागत गान गाते हिंदी विभाग के विद्यार्थी।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज ऑफ कॉमर्स में स्वागत गान गाते हिंदी विभाग के विद्यार्थी।

हिंदी से पूरे संसार को एक सूत्र में बांध सकते हैं

डीबी स्टार > पटना

हिंदीलोकप्रियभाषा है और बोलना बेहद आसान है। इस भाषा से देश के साथ संसार को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। ये बातें कॉलेज ऑफ काॅमर्स के वाणिज्य सभागार में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में प्राचार्य प्रो. बबन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चे अपने माता-पिता को मम्मी-पापा करते हैं। लेकिन, जो बच्चे आज भी माता जी और पिता जी कहते हैं वो सुनने में अधिक प्रिय लगता है।

हिंदी भाषा के सरलीकरण के कारण ही इसे दुनिया का सबसे आसान भाषा कहा जा सकता है। प्रो. सिंह \\\"हिंदी के बढ़ते कदम\\\' विषय पर आयोजित एक व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे।

प्रो. ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदी अपने घर में ही उपेक्षित है। लोग साधारण शब्द में भी आंटी और अंकल का प्रयोग करते हैं। बिना दूसरी भाषाओं के प्रयोग के एक वाक्य भी पूरा नहीं कर पाते। डॉ. लक्ष्मीकांत सजल ने हिंदी साहित्य के इतिहास के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि आज हिंदी हर कोने में अपने आप को बुलंद कर रही है। हिंदी मोबाइल, इंटरनेट जैसे स्थानों पर भी छाई हुई है। साथ ही विदेश के 155 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। कार्यक्रम में डॉ. श्रीकांत सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार चौधरी, डॉ, दिनेश प्रसाद सिंह, डॉ. नीलिमा सिंह, डॉ. कंचना सिंह, डॉ. विनोद कुमार मंगलम, डॉ. रईस सिंह, डॉ. मेहता नागेंद्र, डॉ. कीर्ति, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. लक्ष्मी सिंह उपस्थित थीं।