- Hindi News
- फिर लोगों से भिड़े पीयू के छात्र लात घूसों के साथ पत्थरबाजी
फिर लोगों से भिड़े पीयू के छात्र लात-घूसों के साथ पत्थरबाजी
क्या था मामला
साइंसकॉलेज में क्रिकेट खेलने को लेकर रविवार को हुई मारपीट के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया। सोमवार शाम स्थानीय लोग पटना विवि के छात्र आमने-सामने हो गए। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद दोनाें ओर से लात-घूसे, लाठी-डंडा चले। पथराव भी हुआ। अशोक राजपथ पर साइंस कॉलेज के पास हुई इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस घटना में तीन-चार लोग चोटिल हो गए।
सूचना मिलने के बाद पीरबहोर, कदमकुआं, गांधी मैदान समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर वज्र वाहन के साथ पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। पुलिस को बम चलने की भी सूचना मिली थी लेकिन जांच करने के बाद यह अफवाह निकली। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पटना विवि उससे सटे मोहल्लों के पास पुलिस की तैनाती कर दी गई है। देर रात तक पुलिस छापेमारी करने में जुटी रही। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पुलिस उपद्रवियों का सुराग लगाने में जुटी है।
रविवार को क्रिकेट खेलने को लेकर साइंस कॉलेज परिसर में छात्रों स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। उसके बाद पथराव होने लगा। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
साइंस कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
पटना साइंसकॉलेज में रविवार को स्थानीय लोगों के साथ मारपीट के बाद सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसमें छात्रों का कहना था कि बाहरी लोगों के कैंपस में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाई जाए क्योंकि ये लोग सिर्फ हंगामा करते हैं और एकेडमिक माहौल गड़बड़ करते हैं। इसलिए कॉलेज प्रशासन को इस मामले में अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों के प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन की भी नींद टूटी। अब प्राचार्य ने सभी शिक्षकों की एक बैठक मंगलवार को बुलाई है। इससे पहले पीयू प्रशासन से सुरक्षा के लिए फंड की भी मांग की गई है। साथ ही पटना के डीएम एसएसपी के साथ पीरबहोर थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर कॉलेज में सुरक्षा की मांग की है।
साइंस कॉलेज के पास अशोक राजपथ पर हंगामे और पत्थरबाजी के बाद तैनात पुलिसकर्मी।