- Hindi News
- पटना डीएम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
पटना डीएम के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
पटनाके डीएम मनीष कुमार वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। अवमानना के एक मामले में कोर्ट ने उन्हें सोमवार को हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन डीएम तो हाजिर हुए और ही शोकॉज दायर किया। न्यायमूर्ति राकेश कुमार की एकल पीठ ने मुकेश कुमार अन्य की ओर से दायर अवमानना की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। वहीं डीएम ने कहा कि विधि शाखा ने उन्हें सूचना ही नहीं दी थी, इसलिए नहीं जा सके।
पैक्समतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश
पटना|न्यायमूर्तिज्योति शरण की एकल पीठ ने राज्य के तमाम डीएम बीडीओ-सह-निर्वाचन अधिकारियों को वर्ष 2009 के उन मतदाताओं का नाम जो 2014 के मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं को तुरंत पैक्स चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने चुनाव प्राधिकार को भी इस आशय का निर्देश राज्यभर में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया गया कि मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं किए जाने को लेकर अनेक मामले दायर हैं। इसलिए एक ऐसा समेकित आदेश दिया जाय ताकि राज्य के तमाम पैक्स चुनाव के मतदाता सूची में वर्ष 2009 छूट गए मतदाताओं का नाम शामिल कर लिए जाएं।