- Hindi News
- नाम पूछा फिर घर, छात्र ने कहा लोकल हूं, तो कर दी पिटाई
नाम पूछा फिर घर, छात्र ने कहा- लोकल हूं, तो कर दी पिटाई
पटनाकॉलेज कैंपस में बैठे कुछ छात्रों ने वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र आलोक कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इससे आलोक को पीठ और चेहरे पर चोट आई। आलोक को पटना कॉलेज के नोटिस बोर्ड से थोड़ी दूरी पर मौजूद पुलिस टीओपी तक पीटते हुए ले गए। इसके बाद आलोक को छोड़ दिया। जैसे तैसे आलोक पटना कॉलेज के मुख्य द्वार तक पहुंचा, जिसके बाद कुछ छात्रों ने उसकी मदद की और घर भेजा।
पटना कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने सिर्फ इसलिए आलोक को पीटा क्योंकि उसने कहा कि लोकल हूं यानी कॉलेज के पास ही रहता हूं। छात्रों ने पहले उससे नाम पूछा और बाद में जब घर पूछा तो आलोक ने जवाब दिया कि - यहीं पास में रहता हूं, लोकल हूं। इतना सुनने के बाद ही छात्रों ने आलोक को पकड़ लिया और पीटने लगे। पटना विवि यहां के कॉलेजों में लगातार छात्रों पर हंगामे हो रहे हैं, लेकिन पटना विवि प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। हजारों रुपए हर महीने प्राइवेट गार्ड पर खर्च हो रहे हैं, लेकिन कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो रही है।