एडीजी पर चलेगी विभागीय कार्यवाही
पटना | एडीजीअशोक कुमार सेठ पर विभागीय कार्यवाही चलेगी। गृह विभाग ने इस बाबत संकल्प जारी कर दिया है। सेठ पर आरोप है कि उन्होंने बिहटा स्थित मेगा औद्योगिक पार्क में सिविल वर्क किए जाने के दौरान अवरोध पैदा किया था। सरकार की नीतियों पर भी टिप्पणी की थी। निर्माण स्थल पर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद भी सेठ एवं उनके साथ मौजूद अन्य व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक कार्य किया गया।