प्रकाश प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत
पटना | लोजपाव्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता ने प्रकाश लाल चौधरी को वैशाली जिला का प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनीत जिलाध्यक्ष को तीन माह के अंदर पंचायत तक इकाई का गठन कर राज्य कार्यालय को सूची सौंपने का निर्देश दिया गया है। इनके मनोनयन पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, महासचिव शंकर पासवान आदि ने बधाई दी है।