युवा जदयू की नई प्रदेश कमेटी गठित
पटना | युवाजदयू की नई प्रदेश कमेटी का गठन हो गया है। सोमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कमेटी घोषणा की। विशन कुमार बिट्टू को वरीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बनाया गया है। जितेंद्र कुमार, राघव धर्मेंद्र सिंह, अरुण साहनी, जितेन्द्र साई, अभय सिंह, आशुतोष कुमार, विनय यादव, संतोष कुशवाहा, अविनाश कुमार सिंह और संजीव झा को उपाध्यक्ष के साथ प्रमंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनौव्वर आलम को प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी में 32 महासचिव, 22 सचिव और 12 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। दूसरी ओर जदयू अति पिछड़ा सेल के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम दुखारी ने नई कमेटी बनाई गई है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 22 महासचिव, 22 प्रदेश सचिव, 8 प्रदेश संगठन सचिव और 26 प्रदेश कार्यकारिणी की सूची है।