सरकार ने खारिज किए पप्पू यादव के आरोप
घोटाला
दवा
दवाघोटाले की जांच कर रही स्वास्थ्य सचिव आनंद किशोर की अध्यक्षता वाली विशेष कमेटी की जांच रिपोर्ट प्रधान सचिव दीपक कुमार के पटना लौटने के बाद ही सार्वजनिक होने के आसार हैं। स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने कहा कि दवा गड़बड़ी के आरोपियों से शो-कॉज पूछा गया है। उन्हें 21 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार की मंशा है कि सभी शो-कॉज जवाब की समीक्षा करने के बाद आनंद किशोर कमेटी की विशेष जांच रिपोर्ट भी एक साथ पेश की जाए। इससे दवा घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच रिपोर्ट सामने पाएगी। उन्होंने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की समय सीमा स्पष्ट करने के बाबत कहा कि थोड़ा और इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि जदयू विधायक मंजीत सिंह द्वारा 4 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और पूर्णिया में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव औैर अश्विनी कुमार चौबे के कार्यकाल में दवा घोटाले से संबंधित लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों को आरोपों के संबंध में तथ्यों की पड़ताल करने के लिए कहा गया है।
भाजपा ने इसे बताया जंगलराज-2 का ट्रेलर
पटना|भाजपा केमुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि सांसद पप्पू यादव का अभियान जंगलराज-2 का टेलर है। इससे सूबे की जनता सहम उठी है। वहीं, विधायक विक्रम कुंवर ने कहा कि पप्पू यादव के कारण ही राजनीति का स्तर इतना गिरा है और लोग इसे दूसरी नजरों से देख रहे हैं। उनका इतिहास किसी से छुपा नहीं है।
डॉक्टरों की फीस पर अंकुश जरूरी : तािरक
पटना|एनसीपी सांसदतारिक अनवर ने डॉक्टरों के रवैए और उनकी फीस पर अंकुश को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयान का समर्थन किया है। कहा कि कई डॉक्टर हैं, जिन्होंने चिकित्सा को व्यवसाय बना दिया है। मनमानी फीस वसूलते हैं। इसपर अंकुश लगनी चाहिए। नर्सिंग होम को भी इस दायरे में लाना चाहिए।
इधर, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर सांसद पप्पू यादव का आंदोलन जनहित का आंदोलन है। नर्सिंग होम में मरीजों को बंधक बनाकर पैसे वसूले जाते हैं। आईएमए और भासा को लगता है कि आंदोलन ठीक नहीं है, तो वह मरीजों के लिए फीस का निर्धारण कर दे।
राजद सांसद पप्पू यादव आईएमए और भासा से बातचीत करेंगे। भासा के महासचिव डॉ. अजय कुमार ने बत