व्यवसायी ने आयकर को सरेंडर किए 80 लाख
पुलिस ने युवक से बरामद किए थे 20 लाख कैश
भास्करन्यूज| पटना
पटनापुलिस ने 20 लाख पकड़ा तो जमशेदपुर के स्क्रैप व्यवसायी अनिल जायसवाल ने आयकर विभाग के सामने 80 लाख सरेंडर कर दिया। विभाग ने अब इस मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। दरअसल तीन दिन पहले पटना पुलिस ने राजधानी के होटलों और गेस्ट हाऊस की तलाशी ली थी। इस दौरान फ्रेजर रोड स्थित मारवाड़ी आवास से विवेक जायसवाल नाम के एक युवक को 20 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ा था। विवेक सुनील जायसवाल का रिश्ते में भतीजा लगता है। आयकर विभाग ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी। पता चला कि यह पैसा जमशेदपुर में स्क्रैप के बिजनेस से जुड़े गणपति ट्रेडर्स के मालिक सुनील जायसवाल का है। आयकर की टीम ने जमशेदपुर में उनके ठिकानों पर जब शिकंजा कसा तो जायसवाल ने 80 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति की घोषणा कर दी। आयकर विभाग के निदेशक कुमार संजय ने इसकी पुष्टि की है। आयकर विभाग के अनुसार गणपति ट्रेडर्स में जांच के दौरान करीब तीन करोड़ रुपए के बहुत सारे स्क्रैप का पता चला है। मोटे तौर पर इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।