हमें लिखें
हमें लिखें
Áआपभी हमें पत्र लिखें। हमारा पता है-
दैनिकभास्कर
आशाआर्केड, अनीसाबाद, पटना। आप हमें featuredesk.patna@dbcorp.in
परई-मेल भी कर सकते हैं।
मंगल ग्रह पर पहुंचने से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी
Áकभी सांपों और काले जादू का देश कहे जाने वाले भारत ने आज विज्ञान और तकनीक की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल कर इतिहास रच दिया है। भारत सबसे कम बजट में और अपने पहले प्रयास में ही करोड़ों मील की दूरी तय करने के बाद सफलतापूर्वक मंगल तक पहुंचने वाला विश्व का सबसे पहला देश बन गया है। वहीं मंगल तक पहुंचने वाला एशिया का पहला और विश्व का चौथा देश है भारत। हॉलीवुड के एक फिल्म की लागत से भी कम बजट में ये अभूतपूर्व सपने जैसा कारनामा कर दिखाने वाले मिशन मंगल में शामिल सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई और जय-जयकार।
केशवकुमार, पटना।
डॉक्टरऔर मरीज का रिश्ता
Áअखबारों में चिकित्सकों सांसद के टकराव को लेकर प्रकाशित हो रहे समाचार घोर चिंता के विषय है। सच कहा जाए तो ऐसे विवाद से बचना चाहिए था, और तो और इस विवाद से चिकित्सक-रोगी के बीच अविश्वास बढ़ेगा, जो ले देकर आम रोगियों के लिए खतरनाक साबित होगा। भले ही बड़े लोगों के सेहत पर इसका कोई असर पड़े। चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदों को भरा जाए।
शंकरप्रसाद, ई-मेलसे।
बाबूचककी सड़क बदहाल
Áखगौल से बाबूचक जानेवाली सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क की लंबाई केवल तीन किमी है, पर यह इलाके के लिए बेहद खास सड़क है। यही सड़क दानापुर , खगौल, नौबतपुर को जोड़ती है। लोगों को सड़क खराब रहने से भारी परेशानी हो रही है। सांसद और विधायक इसी सड़क से आते-जाते हैं, पर ध्यान नहीं देते।
प्रसिद्धकुमार, फुलवारीशरीफ,पटना।
आपकी चिट्ठी