- Hindi News
- काम दिलाने का झांसा देकर पटना ले गए और मजदूर को मार डाला
काम दिलाने का झांसा देकर पटना ले गए और मजदूर को मार डाला
अररिया | पटनाले जाकर मजदूर की हत्या के मामले में छह दिनों के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय मुखिया के खिलाफ भी लोग गुस्से में थे। मुखिया ने हत्या के मामले में पंचायत करने की बात कह शव को दफनाने को कह दिया। फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत के लोगों ने गुरुवार को अररिया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने पूरे मामले में फारबिसगंज के थानाध्यक्ष रामपुर दक्षिणी पंचायत के मुखिया की भूमिका को भी संदेह के घेरे में बता रहे थे। लोगों को एसपी विजय कुमार वर्मा ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों का आरोप था, कि गांव के ही मो. साबिर का पुत्र अशफाक मजदूरी दिलाने के नाम पर सुन्नू अंसारी को पटना ले गया और मार डाला।
समाहरणालय में प्रदर्शन करते रामपुर दक्षिण पंचायत के ग्रामीण।